अकबरपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: चार मासूम बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या; बिस्तर पर मिले खून से लथपथ शव, मां फरार

What Is Cyber Crime Blog Post Featured Image

अकबरपुर :अकबरपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: चार मासूम बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या; बिस्तर पर मिले खून से लथपथ शव, मां फरार, त्तर प्रदेश के अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर एक ऐसी सनसनीखेज वारदात हुई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। एक बंद घर के अंदर चार मासूम बच्चों के खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़े मिले। घटना के बाद से बच्चों की मां गायब है, जिस पर हत्या का शक जताया जा रहा है।

अकबरपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: चार मासूम बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या; बिस्तर पर मिले खून से लथपथ शव, मां फरार

पाकिस्तानी सौतन और पति की दूसरी शादी बनी वजह

पुलिस की शुरुआती जांच में जो कहानी सामने आ रही है, वह पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव की है:

  • सऊदी में पति, घर में तनाव: बच्चों का पिता नियाज पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी करता है।
  • दूसरी शादी का सदमा: बताया जा रहा है कि नियाज ने सऊदी में ही एक पाकिस्तानी महिला से निकाह कर लिया था। इस खबर के बाद से उसकी पहली पत्नी (बच्चों की मां) गहरे मानसिक तनाव में रहती थी।
  • खौफनाक कदम: आशंका है कि इसी तनाव और गुस्से में महिला ने अपने तीन बेटों (शफीक, सउद, उमर) और एक बेटी (बयान) की ईंट से सिर कूचकर बेरहमी से हत्या कर दी।

बालकनी से कूदकर भागी मां

घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे साफ है कि वारदात को अंजाम देने वाला अंदर ही मौजूद था। माना जा रहा है कि बच्चों को मौत की नींद सुलाने के बाद मां बालकनी के रास्ते कूदकर फरार हो गई। पुलिस को कमरे से वह ईंट भी बरामद हुई है जिससे हमला किया गया था।

पुलिस और फोरेंसिक टीम तैनात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फरार मां की तलाश में जुटी है ताकि इस हत्याकांड की असली वजह सामने आ सके।