Site icon Yashbharat.com

नवविवाहित जोड़े का दर्दनाक अंत: विदिशा में ओवरब्रिज से गिरने से हुई मौत

overbridge

नवविवाहित जोड़े का दर्दनाक अंत: विदिशा में ओवरब्रिज से गिरने से मौत हुई। विदिशा के खरीफाटक ओवरब्रिज से गिरकर एक नवविवाहित दंपति की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात करीब 9 बजे हुआ। स्कूटर से जा रहे विशाल अहिरवार और नेहा मूंगिया ब्रिज से गिर गए और गंभीर घायल हो गए। अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। हादसे के कारणों पर सस्पेंश बना हुआ है।
शहर के खरीफाटक ओवरब्रिज से सोमवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। ब्रिज से गिरकर पति पत्नी की मौत हो गई। घटना सोमवार रात करीब 9 बजे के आसपास की है। ओवरब्रिज के मंडी तरफ जाने वाले तीसरे लेग से पति पत्नी नीचे गिरे थे। दोनों की छह माह पहले ही शादी हुई थी।

अस्पताल में दोनों की मौत

जानकारी के अनुसार मोहनगिरी निवासी 24 वर्षीय विशाल अहिरवार अपनी पत्नी नेहा मूंगिया के साथ स्कूटर से घर जा रहे था, तभी वे दोनों अचानक ब्रिज से नीचे गिर गए। इतनी ऊंचाई से गिरने पर दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो रोकर बुरा हाल था। भीड़ बढ़ती देख दो थानों का बल भी अस्पताल पहुंच गया।

Exit mobile version