Site icon Yashbharat.com

चोरी की नई स्टाइल! बुर्के में आई महिला ने सराफा दुकान से उड़ाए गहने, फिर बदला ड्रेस और हो गई फरार

Screenshot 20250617 145706 Chrome

चोरी की नई स्टाइल! बुर्के में आई महिला ने सराफा दुकान से उड़ाए गहने, फिर बदला ड्रेस और हो गई फरार। शहर में सराफा बाजार में बुर्का पहनकर घुसी एक महिला ने कान के झाले चुराकर सराफा की गलियों से निकल रफूचक्कर हो गई। दुकान संचालक उसे ढूंढते रहे। महिला इतनी शातिर थी कि ज्वेलर्स उन्हें पकड़ न सके इसलिए वह बुर्का उतारकर सामने से गुजर गई। ज्वेलर्स उसे पहचान नहीं पाए और वह गायब हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

चोरी की नई स्टाइल! बुर्के में आई महिला ने सराफा दुकान से उड़ाए गहने, फिर बदला ड्रेस और हो गई फरार

झाले महिला चुरा ले गई

दरअसल सुभाष ज्वेलर्स की सराफा में गहनों की दुकान है। 14 जून की दोपहर 3 बजे एक महिला उनकी दुकान पर पहुंची। वह बुर्का पहनी हुई थी। उसने कान के झाले दिखाने के लिए कहा। झाले दिखाने पर उसने बातों में लगाया और फिर सोने के कान के झाले अपने पास रख लिए। जब वह चली गई तब पता चला कि झाले महिला चुरा ले गई। उसे ढूंढने के लिए जैसे ही गलियों में घुसे तो वह दिखाई नहीं दी।

सामने से निकली और दुकानदार बुर्के वाली को ढूंढ रहे थे

सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि महिला को कोई पहचान नहीं सके इसलिए वह पहले बुर्का पहने हुए ही गली में घुसी फिर उसने वहां बुर्का निकालकर अपने कुर्ते के अंदर छिपा लिया। उसके बाद वह आसानी से बाहर निकल गई। वह सामने से निकली और दुकानदार बुर्के वाली को ढूंढ रहे थे। समझ ही नहीं पाए कि सामने से निकलने वाली वहीं महिला चोर है।

महिला की तलाश जारी

सिटी एसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा बाजार एक बुर्का पहने महिला सुभाष ज्वेलर्स में आई और कान में पहने के गहने चोरी कर वह से फरार हो गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस महिला की तलाश कर रही है। कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं जिनके आधार पर महिला की तलाश की जा रही है। करीब 40 हजार की चोरी का मामला है।

चोरी की नई स्टाइल! बुर्के में आई महिला ने सराफा दुकान से उड़ाए गहने, फिर बदला ड्रेस और हो गई फरार

 

 

Exit mobile version