फोरलेन हाईवे से शिवपुरी की सड़कों में होगा नए युग का आगाज, दिनारा से चंदेरी तक 445 करोड़ की परियोजना

national highways in india

फोरलेन हाईवे से शिवपुरी की सड़कों में होगा नए युग का आगाज, दिनारा से चंदेरी तक 445 करोड़ की परियोजना पर मुहर लगी। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दिनारा से पिछोर होते हुए चंदेरी तक 445 करोड़ रुपये के फोरलेन हाईवे को मंजूरी प्रदान की है। अगर सब कुछ सही रहा तो बहुत जल्द इस हाईवे का काम शुरू हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी बीते रोज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री से क्षेत्र के विकास के लिए बड़े सड़क मार्ग की मांग की गई।

विधायक की मांग और सांसद सिंधिया की अनुशंसा के उपरांत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिनारा से पिछाेर होते हुए चंदेरी तक 65 किमी के फोरलेन हाईवे को मंजूरी प्रदान की है। यह हाईवे 445 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा।

 

इसके अलावा भितरगवां से नयागांव, बामौरकलां, चंदेरी रोड तक एक अन्य सड़क को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। यह सड़क भितरगवां, से कमालपुर, मंगली, पड़रा सूरजपुरा, अमरपुर, ललन, खिरकिट, खिसलौनी, खिरिया, नयागांव, बामौरकलां से चंदेरी तक पहुंचेगी। 45 किमी का यह सड़क मार्ग 110 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। पर्यटक झांसी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सीधा चंदेरी जा सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-  कटनी ब्लड बैंक में रक्त की कमी कटनी ब्लड डोनर सोसायटी ने कि रक्तदाताओं से आगे आने की अपील,बच्चों और गर्भवती महिलाओं को हो रही परेशानी, रक्तमित्रों से सक्रिय सहयोग का आग्रह Yashbharat