राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में 12 अक्टूबर को निकलेगा वृहद पथसंचलन

RSS

12 अक्टूबर को निकलेगा वृहद पथसंचल

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य मे कटनी जिले मैं 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक 136 स्थान पर विजयदशमी उत्सव व शस्त्र पूजन कार्यक्रम होने हैं जिसमें अभी तक 85 स्थान पर कार्यक्रम संपन्न हुए जिसमें 5800 स्वयंसेवकों ने भाग लिया एवं शेष बचे 51 स्थान पर 15 अक्टूबर तक कार्यक्रम संपन्न होना है शताब्दी वर्ष के निमित्त इस वर्ष अभी तक 3550 नए गणवेश धारी स्वयंसेवक बने इसी तारतम्य में कटनी नगर के 30 स्थान पर कार्यक्रम करते हुए आगामी 12 अक्टूबर दिन रविवार को कटनी नगर का बृहद पथसंचलन रखा गया है जो नगर के तीन स्थान से होकर निकलेगा एवं शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए फॉरेस्टर प्लेग्राउंड में समापन होगा जिसमें क्षेत्रीय अधिकारी का सानिध्य प्राप्त होगा इस निमित्त कटनी जिले के जिला संघ चालक माननीय डॉक्टर अमित साहू जी द्वारा समाज के प्रबुद्ध जनों से 4:30बजे कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।