जगन्नाथ रथयात्रा पर सुभाष चौक में पंच महाआरती और प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन

jagannath rath yatra

कटनी। जगन्नाथ रथयात्रा पर सुभाष चौक में पंच महाआरती और प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन।भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी की पुनः नगर प्रवेश रथयात्रा के पावन अवसर पर श्री बजरंग स्वामी रामायण मंडल द्वारा कल दिनांक 4 जुलाई को शाम 7 बजे सुभाष चौक में एक भव्य पंच महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है, जहां महाप्रभु श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की वापसी यात्रा (बहुदा यात्रा) का पारंपरिक शंख, ढोल, और जयकारों के साथ स्वागत किया जाएगा