पं. सत्येन्द्र पाठक जी की स्मृति में नि:शुल्क ऑस्टियोपैथी शिविर का शुभारंभ, तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन दो सौ से अधिक मरीजों ने कराया इलाज

IMG 20240920 WA0023 scaled
  • तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन दो सौ से अधिक मरीजों ने कराया इलाज,जोधपुर के प्रसिद्ध डॉ. नंदकिशोर पाराशर द्वारा निःशुल्क इलाज किया
  • जैन संत मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज ने भी लिया शिविर का लाभ

कटनी । विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने अपने आज दद्दा परिसर, मदन महल, जबलपुर में पूज्य पिताजी कर्मयोगी पं.सत्येन्द्र पाठक जी की स्मृति में आयोजित नि:शुल्क ऑस्टियोपैथी शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर हुआ। शिविर के दौरान सांवरलाल आस्टियोपैथिक सेंटर, जोधपुर (राजस्थान) के सुप्रसिद्ध आस्टियोपैथ एवं आयुर्वेद रत्न डॉ. नंदकिशोर पाराशर द्वारा आए मरीजों का निःशुल्क परीक्षण व इलाज किया जा रहा।

20 सितंबर से 22 सितंबर तक तीन दिवसीय इस शिविर के पहले दिन आज लगभग दो सौ से अधिक मरीजों ने अपना परीक्षण व इलाज कराया इस दौरान अपने मंडल के साथ जबलपुर पधारे जैन संत मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज ने भी शिविर का लाभ लिया ।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर डॉ नंदकिशोर परासर जी, जबलपुर सांसद आशीष दुबे,विधायक अशोक रोहाणी,विधायक इंदु तिवारी,विधायक नीरज सिंह समेत अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।

इसे भी पढ़ें-  Horoscope Nov 2026: बुध का स्वाति नक्षत्र में गोचर- नवंबर में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा आर्थिक लाभ और प्रमोशन