Site icon YASHBHARAT.COM

राघव रिजेंसी में देर रात लगी आग, अग्निशमन दल की तत्परता से टला बड़ा हादसा,गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अग्निशमन कर्मियों ने संभावित खतरे को किया नियंत्रित, घटना में कोई जनहानि नहीं

Picsart 26 11 26 19 14 51 380

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false,"is_sticker":false}

राघव रिजेंसी में देर रात लगी आग, अग्निशमन दल की तत्परता से टला बड़ा हादसा,गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकालकर अग्निशमन कर्मियों ने संभावित खतरे को किया नियंत्रित, घटना में कोई जनहानि नहीं

कटनी। शहर के थाना एनकेजे अंतर्गत राघव रिजेंसी में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग 12:30 बजे अग्नि दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिक निगम कटनी का अग्निशमन अमला तत्काल सक्रिय हो गया।

 

सूचना प्राप्त होते ही सिविल लाइन एवं बस स्टैंड फायर स्टेशन से एक-एक अग्निशमन वाहन और फायर यूनिट को बिना विलंब घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

 

घटनास्थल पर पहुंचकर अग्निशमन दल ने तत्परता के साथ आग पर नियंत्रण पाने तथा मौके पर मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। इस दौरान घटनास्थल पर रखे गैस सिलेंडरों को विशेष सावधानी बरतते हुए सुरक्षित बाहर निकाला गया। अग्निशमन कर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़े हादसे की आशंका को टालने में महत्वपूर्ण मदद मिली।

 

राहत की बात यह रही कि इस अग्नि दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा सभी लोग सुरक्षित रहे। मध्यरात्रि में सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहनों की तत्काल रवानगी और घटनास्थल पर टीम की सतर्कता एवं मुस्तैदी ने आपातकालीन परिस्थितियों में निगम के अग्निशमन विभाग की तत्परता को प्रदर्शित किया। इस दौरान सहायक फायर प्रभारी शैलेन्द्र दुबे सहित अग्निशमन दल की उपस्थिति रही।

Exit mobile version