Site icon Yashbharat.com

पेंटिंग से बताया 21वीं सदी नारी जीवन में सुखद सम्भावनाओं की सदी, Katni Girls College में कार्यक्रम

IMG 20240213 WA0046

Katni Girls College। शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉक्टर चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में 4 एमपीआईसीओवाय एनसीसी इकाई कटनी के द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया इसमें एनसीसी कैडेट्स के द्वारा वुमन एंपावरमेंट विषय पर पेंटिंग बनाई गई।

पेंटिंग के माध्यम से बताया गया कि महिला सशक्तिकरण महिलाओं को वह मजबूती प्रदान करता है, जो उन्हें उनके हक के लिए लड़ने में मदद करता है। हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।

21वीं सदी नारी जीवन में सुखद सम्भावनाओं की सदी है। महिलाएँ अब हर क्षेत्र में आगे आने लगी हैं। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लक्ष्मी तिवारी द्वितीय स्थान जिया यादव तथा रिया कुशवाहा तथा तृतीय स्थान पर निकिता यादव तथा वर्षा चौधरी रही। प्रतियोगिता का आयोजन एनसीसी केयरटेकर सोनिया कश्यप के निर्देशन में किया गया।

Exit mobile version