Monday, April 20, 2026
Latest:
katniLatest

कटनी जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: ग्रीन कटनी ऐप, इन कुछ चिन्हित ग्राम पंचायतों से होगी शुरुआत

कटनी। कटनी जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: ग्रीन कटनी ऐप, इन कुछ चिन्हित ग्राम पंचायतों से होगी शुरुआत। धरा को हरा भरा रखना हम सब की नैतिक, सामाजिक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
कटनी जिले में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम: ग्रीन कटनी ऐप, इन कुछ चिन्हित ग्राम पंचायतों से होगी शुरुआत
ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहने के साथ वातावरण प्राणवायु ऑक्सीजन से भरपूर और लबालब रहे और इसके लिए आवश्यक है कि लगाए गए पौधों की समुचित रूप से सुरक्षा, निगरानी और पर्याप्त देखभाल हो।

जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत ने पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित कराने, प्रॉपर मॉनिटरिंग और पौधे के विषय में आवश्यक जानकारी के लिए “ग्रीन कटनी” एप का नवाचार किया है। ऐसा अद्वितीय,अनोखा  नवाचार प्रदेश स्तर पर संभवत पहली बार होगा।

प्रत्येक पौधे का क्यूआर कोड जनरेट होगा

जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने बताया कि प्रत्येक पौधे का पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाकर क्यूआर कोड जनरेट किया जाएगा। क्यूआर कोड स्कैन करते ही लगाए गए पौधे से संबंधित पौधे की प्रजाति, लगाए जाने की तिथि, किसने लगाया एवं अन्य गुणों और विशेषताओं की जानकारी मिल सकेगी।

जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्रायोगिक तौर पर जिले की  कुछ चिन्हित ग्राम पंचायतों से ग्रीन कटनी ऐप की शुरुआत की जा रही है और आवश्यकता अनुसार इसका निरंतर अपडेशन किया जाएगा। इस संबंध में कुछ ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायकों को डेमो कर प्रक्रिया की जानकारी दी गई है।

पौधे की अपडेट स्थिति की जानकारी मिलेगी

जिला पंचायत सीईओ श्री गेमावत ने बताया कि प्रत्येक पौधे का प्रत्येक वर्ष पोर्टल पर अपडेशन किया जाएगा। इससे पौधे की वस्तुस्थिति की फोटो एवं अन्य जानकारी मिल सकेगी

हरे भरे पौधों की संख्या में होगा इजाफा

उन्होंने आगे बताया कि पौधों की समुचित निगरानी, सुरक्षा और देखभाल से जीवित पौधों की संख्या में वृद्धि होगी जिससे वातावरण स्वच्छ,प्रदूषण मुक्त और प्राणवायु ऑक्सीजन से भरपूर होगा।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि