jabalpurमध्यप्रदेश

रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: धनबाद-कोयंबटूर के बीच शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जबलपुर-कटनी समेत MP के 6 स्टेशनों पर ठहरेगी

रेल यात्रियों को बड़ी सौगात: धनबाद-कोयंबटूर के बीच शुरू हुई नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जबलपुर-कटनी समेत MP के 6 स्टेशनों पर ठहरेगी

यश भारत, जबलपुर। रेल यात्रियों की सुविधा और सुगम सफर के लिए भारतीय रेलवे ने धनबाद से कोयंबटूर के बीच एक नई साप्ताहिक ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ चलाने का बड़ा फैसला लिया है। इस ट्रेन की नियमित सेवा 22 अगस्त से शुरू कर दी गई है, जिससे मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों को दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत की यात्रा में बेहद आसानी होगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह ट्रेन धनबाद से प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी। वहीं, कोयंबटूर से यह ट्रेन 25 अगस्त से प्रत्येक मंगलवार को संचालित की जाएगी।

पश्चिम मध्य रेल के इन 6 बड़े स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

मध्य प्रदेश और विशेष रूप से महाकोशल-विंध्य क्षेत्र के यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। पश्चिम मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले निम्नलिखित प्रमुख स्टेशनों पर इस ट्रेन का ठहराव (हाल्ट) दिया गया है:

  • सतना
  • कटनी
  • जबलपुर
  • नरसिंहपुर
  • पिपरिया
  • इटारसी

इन स्टेशनों पर ठहराव मिलने से जबलपुर, कटनी और आसपास के जिलों के यात्रियों को दक्षिण भारत की ओर जाने के लिए एक और सीधी और आधुनिक ट्रेन का विकल्प मिल गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ के शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों का सफर अधिक आरामदायक और सुरक्षित रहेगा। कृष्ण जन्माष्टमी 2026: जानिए इस साल कब मनाया जाएगा यह पावन पर्व, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Back to top button