सर्दियों में सेहतमंद रहना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 सूप, मिलेंगे कई फायदे

सर्दियों में सेहतमंद रहना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 सूप, मिलेंगे कई फायदे

सर्दियों में सेहतमंद रहना है तो डाइट में शामिल करें ये 5 सूप, मिलेंगे कई फायदे

नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में गरमागरम सूप न केवल शरीर को गर्माहट देते हैं, बल्कि बदलते मौसम में सेहत और पोषण का भी अच्छा जरिया बनते हैं। सही सामग्री से तैयार सूप पेट को लंबे समय तक भरा रखने के साथ ही वजन नियंत्रित रखने और जरूरी विटामिन व मिनरल्स देने में भी सहायक हो सकते हैं।

सेहतमंद समझकर कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये 3 फल? पेट में बना सकते हैं गैस का ‘गोला

सर्दियों के लिए 5 खास सूप विकल्प

काले चने का सूप

शरीर को गर्माहट देने के साथ प्रोटीन और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है और वेट लॉस में मदद मिल सकती है। इसे अदरक, काली मिर्च और कुटे जीरे के साथ गरमागरम परोसा जा सकता है।

स्वीटकॉर्न सूप

 हल्की मिठास वाले मक्का के दाने पोषक तत्वों से भरपूर और गर्म तासीर के होते हैं। काली मिर्च, हरे प्याज और हर्ब्स के साथ इसका स्वाद और बेहतर हो जाता है।

मिक्स वेजिटेबल सूप

 सर्दियों की मौसमी सब्जियों जैसे गाजर, बीन्स, मटर, पत्ता गोभी, फूल गोभी और पालक को मिलाकर तैयार यह सूप एक साथ कई विटामिन और मिनरल्स प्रदान करता है।

मशरूम सूप

 विटामिन बी, फाइबर, विटामिन डी और कैल्शियम से युक्त मशरूम का सूप सर्दियों में खास राहत देता है। लहसुन, काली मिर्च और दूध या वीगन मिल्क के साथ इसका स्वाद और बनावट दोनों निखरते हैं।

इसे भी पढ़ें-  एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस एक साथ करेंगे काम, मर्जर नहीं; खर्च घटाने पर फोकस

गाजर और अदरक का सूप

 विटामिन ए से भरपूर गाजर और गर्म तासीर व एंटीबैक्टीरियल-एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों वाले अदरक का यह मेल सर्दियों के लिए अच्छा विकल्प है, जिसे थोड़ी काली मिर्च के साथ और फायदेमंद बनाया जा सकता है।

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श