Saturday, April 25, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

काबुल के होटल में 26/11 जैसा आतंकी हमला, 15 लोगों की मौत

काबुल: काबुल के एक होटल में सशस्त्र बदमाशों ने घुस कर गोलीबारी की और इमारत को आ लगा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और अनेक लोग हताहत हुए हैं। गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता नसरत रहीमी ने एएफपी को बताया कि रात के वक्त विशेष बलों को हैलीकॉप्टर के जरिए होटल की छत पर उतारा गया। इस हमले की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। यहां लंबे समय से होटल और उन स्थानों पर नहीं जाने की चेतावनी जारी की जा रही थी जहां विदेशियों का आना जाना होता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि होटल के अंदर कितने लोग हैं अथवा इनमें कोई विदेशी शामिल है या नहीं। वर्ष 2011 में इसी होटल पर तालिबान के उग्रवादियों ने हमला किया था।

स्थानीय निवासी अब्दुल सत्तार ने बताया कि उसने फोन से अपने कुछ मित्रों से बात की है जो होटल में शेफ और वेटर हैं। उन्होंने एएफपी को बताया, ‘‘अचानक हमलावरों ने डिनर के लिए इकट्ठा हुए लोगों पर हमला किया, कमरों मे घुस गए, कुछ लोगों को बंधक बना लिया और कुछ पर गोलियां चलाईं। अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने हमले की शुरुआत में बताया कि चार हमलावर इमारत के अंदर है। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के एक अधिकारी अब्दुल्ला साबेत ने बताया कि होटल में कान्फ्रेंस से पहले देश भर के पेशेवर मौजूद थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply