FEATUREDLatest

8th Pay Commission: 18,000 से 69,000 होगी बेसिक सैलरी? कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट

8th Pay Commission: 18,000 से 69,000 होगी बेसिक सैलरी? कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और दावा किया जा रहा है कि कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है।

PM Kisan: 23वीं किस्त का इंतजार खत्म कब? जानिए जुलाई में किस दिन आ सकते हैं ₹2000

8th Pay Commission: 18,000 से 69,000 होगी बेसिक सैलरी? कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट

मौजूदा समय में 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी को बढ़ाकर सीधे 69,000 रुपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। यानी करीब 51,000 रुपये की भारी बढ़ोतरी—जो अपने आप में चौंकाने वाली है।

क्या है पूरा गणित?

इस बढ़ोतरी की जड़ में है ‘फिटमेंट फैक्टर’। कर्मचारी संगठनों की ओर से करीब 3.83 का फिटमेंट फैक्टर प्रस्तावित किया गया है, जिससे सैलरी में बड़ा उछाल संभव बताया जा रहा है।

क्यों बढ़ी इतनी मांग?

नई गणना में दो बड़े बदलाव किए गए हैं:

  • परिवार का आकार 3 से बढ़ाकर 5 सदस्य माना गया
  • खर्च का आधार ICMR के 3490 कैलोरी डाइट प्लान पर रखा गया

यानी बढ़ती महंगाई और जीवनशैली के हिसाब से खर्च का नया आकलन किया गया है।

 क्या सरकार मानेगी?

हालांकि पिछली बार (7वें वेतन आयोग) में कर्मचारियों की मांग 3.71 थी, लेकिन सरकार ने इसे घटाकर 2.57 ही मंजूर किया था। ऐसे में इस बार भी पूरी मांग मानना मुश्किल माना जा रहा है।

 कब लागू हो सकती है नई सैलरी?

अगर सब कुछ तय समय पर चला, तो 2027 की दूसरी छमाही तक नई सैलरी लागू हो सकती है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम