Site icon Yashbharat.com

7th pay commission : हजारों सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, 24 से 44 फीसदी हुई वेतनवृद्धि, यहां आदेश जारी

7thpaycom

7th pay commission : यहां के हजारों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। इन्‍हें बंपर इंक्रीमेंट मिलने वाला है। एक नए आदेश के तहत अब सभी शैक्षणिक अस्‍पतालों में ढाई हजार से अधिक फैकल्‍टी सदस्‍यों के वेतन में 24 से लेकर 44 प्रतिशत तक का इजाफा होगा। कोरोना संकट के बीच सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को बहुत फायदा होगा। यह फैसला तेलंगाना राज्‍य सरकार ने लिया है। इसके चलते अब वहां सारे सरकारी शैक्षणिक अस्‍पतालों के शिक्षकों का वेतन बढ़ जाएगा। इसके लिए एक आदेश जारी किया गया है। असल में, इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी जो आखिरकार पूरी कर दी गई है। यह निर्णय तब सामने आया है जब यहां गांधी अस्‍पताल के डॉक्‍टर्स ने इस मसले पर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। चूंकि सरकार ने इनकी मांगें मान ली है इसलिए अब कामबंदी जैसी कोई संभावना नहीं है। जनसत्‍ता की रिपोर्ट के अनुसार जारी आदेश के अनुसार 2 हजार 866 फैक्‍ल्‍टी सदस्‍यों की सैलेरी में 24 से लेकर 44 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी।

किसे कितना मिलेगा इंक्रीमेंट

आदेश के बाद अब सहायक प्रोफेसर का वेतन 67 हजार से बढ़कर 90 हजार रुपए हो जाएगा। यह 34 प्रतिशत इंक्रीमेंट है। इसी प्रकार एसोसिएट प्रोफेसर का वेतन 80 हजार रुपए से बढ़कर 1 लाख रुपए हो जाएगा। यह 24 प्रतिशत इंक्रीमेंट है। प्रोफेसर को 44 फीसदी इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा, जिसके चलने उनका वेतन अब 1 लाख 25 हजार से बढ़कर 1 लाख 80 हजार रुपए हो जाएगा।

अक्‍टूबर 2020 से मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह बढ़ा हुआ वेतन सितंबर 2020 यानी चालू माह से ही नकद के रूप में लागू किया जाएगा। यह अक्‍टूबर में देय होगा। यूजीसी के संशोधित पे-स्‍केल 2016 में वेतन के भुगतान के संबंध में अलग से आदेश निकाले जाएंगे।

Exit mobile version