7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। भारत सरकार ने केंद्र कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है।
जिसका फायदा अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी मिलने लगा है। इस बीच गुजरात सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 11 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। अब प्रदेश के सरकारी एंपलॉयर्स की सैलरी में भी वृद्धि होगी।
गुजरात के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
गुजरात के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2021 से लागू होगा। इस वृद्धि के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 फीसद हो गया है।
सिंतबर की सैलरी बढ़कर आएगी
राज्य के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा सितंबर की सैलरी में मिलेगा। डीए में वृद्धि का लाभ 9.61 कर्मचारियों को होगा। वहीं 4.5 पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। वहीं सरकार ने सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर्स और गुजरात मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च सोसाइटी मेडिकल कॉलेजों के टीचरों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार नॉन प्रैक्टिस अलाउंस को मंजूरी दे दी है।
दो माह का एरियर मिलेगा
महंगाई भत्ता के बढ़ने से सरकार का हर महीने 378 करोड़ रुपए का खर्च बढ़ेगा। वहीं जुलाई का एरियर अक्टूबर के वेतन के साथ आएगा। साथ ही अगस्त का अगले वर्ष जनवरी में मिलेगा।








