FEATUREDLatest

7th Pay Commission: इन केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी, 3700 से अधिक को मिली पदोन्‍नति

7th Pay Commission: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के देशभर में 3700 से ज्यादा कर्मियों को अगली रैंक में सामूहिक स्तर पर पदोन्नति दी गई है। इस मौके पर मंगलवार को कई कैंपों मे पाइपिंग कार्यक्रम भी हुए।

सीआइएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि पदोन्नति पाने वालों में सबसे अधिक संख्या (1,989) कांस्टेबलों की है, जिन्हें हेड कांस्टेबल बनाया गया है। जबकि 1,751 हेड कांस्टेबल को असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और सात असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को सब-इंस्पेक्टर रैंक में पदोन्नत किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सीआइएसएफ मुख्यालय में महानिदेशक कुमार राजेश चंद्र ने भी कुछ कर्मियों को पदोन्नत रैंक के बैच लगाए। विभिन्न सेक्टर तथा जोन में भी कोरोना प्रोटोकॉल के साथ ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रवक्ता ने महानिदेशक के हवाले से कहा कि नियमित पदोन्नति से कर्मियों का मनोबल बढ़ता है तथा उन्हें संतुष्टि मिलती है। इससे उनके कामकाज में सुधार होता है और संगठन का भी विकास होता है। हवाई अड्डों समेत कई महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा का दायित्व संभाल रहे सीआइएसएफ में करीब 1.62 लाख कर्मी हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम