7 साल की मासूम से की अश्लील हरकतें, कुरकुरे के बहाने बुलाकर की थी दरिंदगी

MP Sagar News :- सागर के कैंट थाना क्षेत्र के गांव में 7 वर्षीय बालिका के साथ एक लड़के ने अश्लील हरकत की है। वह कुरकुरे दिलाने के बहाने बालिका को अपने साथ ले गया। गांव के खंडहर मकान में ले जाकर अश्लील हरकत करने लगा। जिसका विरोध कर बालिका भागी और घर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही परिवार वाले कैंट थाने पहुंचे। पुलिस ने बालिका की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम करीब 7 बजे कैंट थाना क्षेत्र के गांव में बालिका घर के बाहर खेल रही थी। अचानक बालिका गायब हो गई। परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब 2 घंटे बाद बालिका दौड़कर घर पहुंची। कपड़ों में मिट्‌टी लगे होने पर मां और बुआ ने उससे पूछताछ की। जिस पर बालिका ने अपनी आपबीती बताई, जो सुनकर परिवार वाले दंग रह गए।

गांव के खंडहर में ले लिया था – MP Sagar News
बालिका ने परिवार वालों को बताया कि वह घर के बाहर खेल रही थी। तभी पगारा रोड पर रहने वाला लड़का आया और बोला कि चलो कुरकुरे दिलाता हूं। कुरकुरे दिलाने के बहाने साथ ले लिया। वह गांव के खंडहर मकान में लेकर पहुंचा और बालिका के साथ गलत हरकत करने की कोशिश करने लगा। जिसका विरोध कर बालिका मौके से दौड़ लगाकर घर आ गई। मामले में परिवार वाले बालिका के साथ कैंट थाने पहुंचे।

read more : https://Gardening Tips: जिसने भी कर लिया यह काम वो भरलेगा पैसो से झोली

थाने में शिकायत की। पुलिस ने बालिका की शिकायत पर देर रात प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी नशा करता है। कैंट थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि 7 वर्षीय बालिका ने थाने में शिकायत की है। शिकायत पर महिला पुलिस अधिकारी ने उसके बयान लिए हैं। बयानों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की उम्र के संबंध में दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version