Tuesday, April 28, 2026
Latest:
Latest

Bihar Election 2020: सीटों के ऐलान से पहले चिराग ने नरेंद्र मोदी के साथ साझा की तस्वीर, कही बड़ी बात

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान की ओर से शनिवार को किए गए ट्वीट की चर्चा राजनीतिक गलियारे में खूब हो रही है।

चिराग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ ट्वीट किया है। चिराग तस्वीर में प्रधानमंत्री के कंधे पर हाथ रखकर बात करते दिख रहे हैं।

प्रधानमंत्री के साथ ट्वीट की तस्वीर 

चिराग ने लिखा है,  मुझे गर्व है कि ऐसे प्रधानमंत्री के साथ काम करने का मौका मिला है जिन्हें कुशल नेतृत्व के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया है। आज हम गर्व के साथ कहते हैं कि हम भारतीय हैं।

…ताकि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत कर सकें

चिराग ने आगे लिखा है कि नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए ही लोजपा ने बिहार के चार लाख लोगों का सुझाव लेकर बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट-2020 तैयार किया है। इससे बिहार और बिहारी को पहले स्थान पर लाया जाना संभव होगा। मुझे विश्वास है कि आप बिहारी को फर्स्ट बनाने के लिए और बिहार की अस्मिता वापस लौटाने के लिए मुझे अपना आशीर्वाद देंगे, ताकि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत कर सकें। चिराग की ट्वीट की चर्चा की वजह यह है कि यह तब आया जब कुछ देर बाद लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली थी। हालांकि वह बैठक स्थगित हो गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम