500-1000 रुपए के पुराने नोट रखने वालों पर कोई एक्शन नहीं लेगा केंद्र

demonetisation notes 2017113 1533 03 11 2017

नई दिल्ली। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि जिन लोगों के पास 500 और 1000 के पुराने नोट होंगे उनके खिलाफ कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं की जाएगी।

आपके बता दें कि दर्जन भर लोगों ने सुप्रीम कोर्ट मे याचिका दाखिल कर पुराने नोट जमा कराने के लिए एक और मौका दिए जाने की मांग की है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओ से कहा वे अपनी याचिका वापस लेकर संविधानपीठ के समक्ष अर्जी दाखिल करें।

कोर्ट ने गत वर्ष 16 दिसंबर को नोटबंदी मामला विचार के लिए संविधान पीठ को भेज दिया था। याचिका मे पीएम मोदी की घोषणा को आधार बनाया। कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि अगर 30 दिसंबर तक पुराने नोट नही जमा करा पाए तो 31 मार्च तक आरबीआई मे कराएं।

इसके साथ ही अब पुराने 1000 और 500 के नोट जमा कराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ में सुनवाई होगी।

इसे भी पढ़ें-  Flipkart की Big Bang Diwali Sale 2026 शुरू: स्मार्टफोन, टीवी और लैपटॉप पर भारी डिस्काउंट; खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी टिप्स