लॉक डाउन छूट की अहम जानकारियां: 4 मई से 17 मई तक, सुबह 7 से शाम 7 बजे के बीच बाहर निकल सकेंगे; ग्रीन जोन में बसें और कैब भी चलेंगी

नई दिल्ली. भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन अभी खत्म नहीं होने वाला। 3 मई को इसका दूसरा दौर खत्म होना था, लेकिन शुक्रवार को सरकार ने इसे दो और हफ्तों के लिए बढ़ा दिया। यानी अब 4 मई से 17 मई तक लॉकडाउन का तीसरा दौर चलेगा। इस तरह सवा सौ करोड़ की आबादी लगातार 55 दिन तक बंदिशों में रहेगी।

बहरहाल, लॉकडाउन का यह तीसरा दौर बड़े बदलाव लेकर आया है। इस बार छोटी रियायतें दी जा रही हैं, लेकिन बड़ी बंदिशें पहले की तरह बरकरार रखी जा रही हैं। ट्रेनें, उड़ानें, स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल और धार्मिक स्थल तो बंद ही रहेंगे, लेकिन अलग-अलग जोन के हिसाब से छूट मिलेंगी। लोग दिन में घरों से बाहर तो निकल सकेंगे, लेकिन जो लोग जरूरी सेवाओं में नहीं हैं, उनका शाम 7 से सुबह 7 बजे के बीच सड़कों पर मूवमेंट नहीं हो सकेगा। यानी बाहर जा रहे हैं तो शाम 7 बजे से पहले घर लौट आएं।

..तो सबसे पहले जानिए कि लॉकडाउन बढ़ा क्यों?
25 मार्च से चल रहे लॉकडाउन से पहले 4.2 दिन में कोरोना के मामले दोगुने हो रहे थे। अब 11 दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं। 14 दिन पहले रिकवरी रेट 13% था। अब 25% पहुंच चुका है। यानी संकेत अच्छे हैं, लेकिन सरकार कोरोना को काबू करने में मिली इस कामयाबी को खोना नहीं चाहती। इसलिए बंदिशों को एकसाथ एक बार में हटाने की बजाय धीरे-धीरे हटा रही है। लॉकडाउन का पहला दौर 25 मार्च से 15 अप्रैल के बीच था। बाद में इसे 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया। इस बीच, 20 अप्रैल और 25 अप्रैल को दुकानों काे छूट मिली, लेकिन मॉल्स-बाजार बंद ही रहे।

लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला हुआ कैसे?
बीते सोमवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसमें शामिल 9 में से 6 मुख्यमंत्री लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में थे। फिर शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर के 733 जिलों की लिस्ट जारी की। इसमें बताया कि 130 जिले रेड जोन में, 284 जिले ऑरेंज जोन में और 319 जिले ग्रीन जोन में हैं। फिर प्रधानमंत्री की अगुआई में मंत्रियों की बैठक हुई। इसी में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया। शाम को गृह मंत्रालय ने आपदा प्रबंधन कानून 2005 के तहत आदेश भी जारी कर दिए।

हर बार का बड़ा सवाल: क्या ट्रेनें, बसें, उड़ानें और ट्रांसपोर्ट के साधन पूरी तरह शुरू होंगे?
जवाब है- नहीं। अंतरराष्ट्रीय और यात्री उड़ानें बंद रहेंगी। सभी यात्री ट्रेनें बंद रहेंगी। सिर्फ वे ट्रेनें चलेंगी, जिनकी गृह मंत्रालय ने इजाजत दी हो। जैसे मजदूरों के लिए कुछ राज्यों के बीच स्पेशल ट्रेनें शुरू हुई हैं। मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। एक से दूसरे राज्य में सड़क से आवाजाही नहीं हो सकेगी। हालांकि, ऑरेंज जोन में कैब, टैक्सी चल सकेंगी। ग्रीन जोन में कैब, टैक्सी समेत 50% यात्रियों के साथ बसें भी चल सकेंगी।

ये बंदिशें जनता कर्फ्यू के दिन से लागू हैं, 17 मई तक लागू ही रहेंगी

देश में क्या खुल सकेगा?

रेड जोन में क्या बदलेगा?

ऑरेंज जोन में क्या बदलेगा?

ग्रीन जोन में क्या बदलेगा?

Exit mobile version