Latestराष्ट्रीय

31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, NVSP पर ऐसे देख सकते हैं नाम

जबलपुर : जिले की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में नए वोटर्स के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं, गलतियों में सुधार भी किया गया है। 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद कोई भी व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में देख सकता है। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय भी जाने की आवश्यकता नहीं है। आप चाहें तो घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर  पर अपना नाम देख सकते हैं।

11 16 396015070ttt ll

ऐसे देख सकते हैं नाम
निर्वाचन आयोग ने लोगों की सुविधा के लिए मतदाता सूची को अपने पोर्टल पर दर्ज किया है। एनवीएसपी पोर्टल पर एंट्री करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर प्रदेश का नाम, जिले का नाम, आपकी विधानसभा दर्ज करना होगा। इसके बाद उस क्षेत्र की भाग संख्या या अपना मोबाइल नंबर जो सूची में दर्ज कराया है। उसके आधार पर आपका नाम सूची में नजर आ जाएगा। इसके अलावा जबलपुर एनआईसी गूगल में टाइप करेंगे तो इस जगह भी मतदाता सूची देखने की व्यवस्था की गई है। आप चाहें तो कलेक्ट्रेट निवार्चन कार्यालय जाकर भी सूची में नाम देख सकते हैं। सभी एसडीएम कार्यालयों में भी सूची को देखने के लिए रखा जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply