Monday, April 20, 2026
Latest:
मध्यप्रदेशविधानसभा चुनाव 2018

30 मिनट में कांग्रेस की सदस्यता फिर प्रत्याशी बने भाजपा के पूर्व मंत्री सरताज

इटारसी। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने बगावती तेवर अपना लिए हैं। सरताज सिंह ने आज कांग्रेस का दामन थामने की घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस में आज उनका पहला दिन है। इसी के साथ महज 30 मिनट के नाटकीय घटनाक्रम में कांग्रेस में गए सरताज को कांग्रेस ने होशंगाबाद से टिकट भी दे दिया।

यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए वरिष्‍ठ नेता सरताज सिंह ने कहा कि उन्‍हें अपमान की जिंदगी स्वीकार नही है। मैदान में रहकर जनता की सेवा करने के लिए चुनाव लड़ेंगे। वे कांग्रेस के टिकट पर होशंगाबाद से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने इसकी अधिकृत घोषणा कर दी है।

भाजपा ने होशंगाबाद से विधानसभा अध्‍यक्ष सीताशरण शर्मा को अपना उम्‍मीदवार बनाया है।

अजेय योद्धा के सवाल पर बोले सरताज सिंह कि कभी हारने जीतने का हिसाब नहीं लगाया। वहीं कांग्रेस से चुनाव लड़ने के सवाल पर सरताज का कहना था कि मंच कोई भी हो जनता की सेवा करना है। उन्‍होंने कहा कि अन्याय का विरोध होता है निष्पक्ष का विरोध नहीं होता।

इससे पहले सरताज सिंह सिवनी मालवा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए काफी भावुक हो गए थे और अपने आंसू नहीं रोक पाए थे।

बताया जाता है कि प्रेस वार्ता से पहले भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन ने सरताज सिंह को मनाने की कोशिश की थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply