Latestमध्यप्रदेश

70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, 60 फीट पर अटका… बड़नगर में रेस्क्यू जारी

70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, 60 फीट पर अटका… बड़नगर में रेस्क्यू जारी।बड़नगर के पास झालारिया गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 3 साल का मासूम भागीरथ खुले बोरवेल में गिर गया। बच्चा करीब 60 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है और उसे सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, 60 फीट पर अटका… बड़नगर में रेस्क्यू जारी

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के पाली जिले से कुछ परिवार भेड़ चराने के लिए तीन दिन पहले यहां आए थे। गुरुवार को डेरे के सदस्य झालारिया क्षेत्र में भेड़ चरा रहे थे, तभी प्रवीण देवासी का बेटा भागीरथ खेलते-खेलते पलदूना रोड स्थित करीब 70 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर मध्य प्रदेश पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के मुताबिक, बच्चा करीब 60 फीट नीचे फंसा हुआ है। उसे निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर SDM, SDOP समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी के लिए बोरवेल में कैमरा डाला गया है, जिससे बच्चे की लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उससे संपर्क बनाने की कोशिश की जा रही है।

इस बीच रोशन कुमार सिंह (कलेक्टर) और प्रदीप शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। स्थानीय ग्रामीण भी रेस्क्यू टीम की मदद में जुटे हुए हैं।

मासूम भागीरथ के सुरक्षित बाहर आने के लिए पूरा इलाका दुआ कर रहा है, जबकि प्रशासन समय के खिलाफ जंग लड़ रहा है।

70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, 60 फीट पर अटका… बड़नगर में रेस्क्यू जारी

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि