Saturday, May 16, 2026
मध्यप्रदेश

3 साल की बच्ची को सीने से लगा मां ने लगाई आग, दोनों की मौत

सागर। होली की रात शाहगढ़ इलाके में एक हृदय विदारक घटना हो गई। एक महिला में अपने तीन साल के बच्चे को अपने सीने से लगाकर बच्चे के साथ खुद को आग के हवाले कर दिया । इसमें दोनों की जलकर मौत हो गई है ।पुलिस और परिजनों के अनुसार पारिवारिक कलह के कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया है ।शाहगढ़ पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है ।

शाहगढ़ के वार्ड नंबर 15 में रहने वाली मीना उर्फ रीना ठाकुर ने अपने ही घर मे खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इस दौरान मीना ने अपने तीन साल के बच्चे शिवांश को अपने सीने से लगाकर रखा था । इसमें दोनों की जलकर मौत हो गई है ।

जब इस महिला ने खुद को आग लगाई उस समय उसका पति राकेश ठाकुर उसके बाजू बाले कमरे में सो रहा था ।इतना सब कुछ हो जाने के बाद पूरे घटना क्रम की जानकारी सुबह इसके पति को लगी ।परिजनों और पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी में विवाद होता था जिसके चलते महिला ने ये कदम उठाया हो ।वहीं इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरूकर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply