3 मंत्री, 27 विधायकों के टिकट कटे, ग्वालियर में दिखा सपाक्स का असर

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार को 230 में से 177 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। इनमें से 3 मंत्रियों और 27 विधायकों के टिकट पार्टी ने काट दिए। ग्वालियर संभाग में टिकट वितरण पर सपाक्स का असर साफ देखने को मिला। जानिए भाजपा की इस पहली लिस्ट की बड़ी बातें –

ग्वालियर की सीटों पर सपाक्स का काट?

आरक्षण विरोधी आंदोलन की उपज सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक समुदाय (सपाक्स) का असर ग्वालियर संभाग की सीटों पर प्रत्याशी चयन में नजर आया। माना जा रहा है कि ठाकुर और ब्राह्मण प्रत्याशियों को मैदान में उतारकर भाजपा ने सपाक्स के असर को कम करने की कोशिश की है। माया सिंह को छोड़ दिया जाए तो रुस्तम सिंह, नरोत्तम मिश्रा, यशोधरा राजे, जयभान सिंह पवैया के टिकट मिलना यही संकेत देता है।

Exit mobile version