28 से 30 मार्च के बीच जबलपुर, कटनी सहित कई शहरों में भारी बारिश की आशंका

rain 02 06 2019 m

Weather Update : बीते दो दिनों से उत्‍तर भारत और मध्‍य भारत के कई शहरों में तेज बारिश देखने को मिली है। इसके साथ ही ठंड की भी वापसी हो गई। यह बेमौसम बारिश मुसीबत बढ़ाने वाली बारिश है। इससे बचकर ही रहना ठीक होगा। लेकिन अभी भी मौसम खराब ही रहने वाला है। अब मौसम के जानकारों का अनुमान है कि 28 मार्च, शनिवार से 30 मार्च, सोमवार तक कई शहरों में भारी बारिश होने की संभावना है। अगर आप इनमें से किसी शहर में रहते हैं तो सतर्क हो जाइये।

देखें प्रभावित होने वाले शहरों के नाम।

 

मध्‍यप्रदेश का मौसम अभी खराब चल रहा है। शुक्रवार की सुबह हुई तेज बारिश से कई शहरों में पानी ही पानी हो गया। आगे यह अनुमान है कि 29 मार्च की रात से 30 मार्च तक मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों में फिर से बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मध्य प्रदेश में इस सप्ताह 27 मार्च से 2 अप्रैल के बीच कुछ दिन बेमौसम बरसात वाले हो सकते हैं।

प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

  • मध्‍यप्रदेश के इंदौर, खरगौन, खंडवा, होशंगाबाद, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, मंडला जैसे दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इनमें नीमच, आगर मालवा, रतलाम, श्योपुर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भोपाल, रायसेन, टीकमगढ़, सागर, सतना, पन्ना, छतरपुर, रीवा और सीधी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा राज्‍य के छिंदवाड़ा, हरदा, बालाघाट और जबलपुर जैसे दक्षिणी जिलों में आंशिक बादल रहेंगे।