28 फरवरी तक रद्द रहेंगी यह पैसेजर ट्रेन

जबलपुर नगर संवाददाता । पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने संरक्षा से संबंधित कार्य किये जाने के कारण दो जोड़ी ट्रेनों को 28 फरवरी तक रद्द करने का निर्णय लिया है रद्द गाडिय़ां इटारसी.कटनी.इटारसी एक्सप्रेस व बीना.गुना.बीना पैसिंजर हैं। पमरे प्रशासन के मुताबिक द्वारा संरक्षा से संबंधित कार्य किये जाने के कारण आगामी 31 जनवरी से 28 फरवरी 2019 तक गाड़ी संख्या 11273,11274 इटारसी.कटनी.इटारसी एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 51608,51609 बीना.गुना.बीना पैसेंजर को रद्द किया गया है इसी तरह से होशंगाबाद में नॉन इंटरलाकिंग कार्य कई गाडिय़ां 13 फरवरी रहेंगी रद्द-पश्चिम मध्य रेलवे के होशंगाबाद रेलवे स्टेशन में नॉन ंटर लॉकिंग का कार्य होने के कारण कई गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगी यह नॉनइंटर लॅांिकंग का कार्य 01 फरवरी से 13 फरवरी 2019 तक 13 दिन तक किया जायेगा इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली कुछ गाडियों को रद्द किया जा रहा है जिनमें 01 फरवरी से 12 फरवरी 2019 तक इंदौर से छूटने वाली 59385 इंदौर.भंडारकुड पैसेंजर भडारकुड से छूटने वाली 59386 छिंदवाडा.इंदौर पैसेंजर भंडारकुड से छूटने वाली 59396 भंडारकुड.बैतूल पैसेंजर बैतूल से छूटने वाली 59395 बैतूल. छिंदवाडा पैसेंजर रद्द रहेगी।

इसे भी पढ़ें-  भिंड में संदिग्ध परिस्थितियों में जबलपुर निवासी बैंक उप प्रबंधक की मौत: बंद कमरे में मिली एक सप्ताह पुरानी सड़ी-गली लाश; मौके से शराब की बोतल बरामद

Leave a Reply