Site icon Yashbharat.com

हनुमान मंदिर के सामने शराब ठेका हटाने की मांग, बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया चक्का जाम

20260416 130857 1 scaled

हनुमान मंदिर के सामने शराब ठेका हटाने की मांग, बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया चक्का जा

 

कटनी। शहर के घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर के सामने संचालित हो रहे शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन एक बार फिर तेज हो गया। मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के मुख्य गेट के सामने चक्का जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए “आबकारी विभाग मुर्दाबाद” के नारे लगाए। बजरंग दल का आरोप है कि धार्मिक स्थल के ठीक सामने शराब ठेका संचालित होना आस्था के खिलाफ है, जिसे लेकर वे काफी समय से विरोध जता रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कई बार शिकायत और विरोध के बावजूद प्रशासन ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया है, जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते संगठन ने सड़कों पर उतरकर चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया।

 

इस दौरान माधव नगर पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस की सतर्कता के चलते स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

 

बजरंग दल की मुख्य मांग है कि घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर के सामने से शराब ठेका तत्काल हटाया जाए, ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे।

 

प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कराया गया।

Exit mobile version