तहव्वुर राणा। नौवीं सर्किट कोर्ट ने राणा के उस अनुरोध पर सहमति दी थी, जिसमें उसने दलील पेश करने के लिए अधिक समय मांगा था। इस पर कोर्ट ने शुरू में 10 अक्तूबर का समय दिया था। हालांकि, अब एक बार फिर समय बढ़ा दिया गया है।
सुनवाई तक भारत को न सौंपा जाए
दरअसल, अमेरिकी शहर कैलिफॉर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट जज डेल एस फिशर ने दो अगस्त को राणा की बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट याचिका को खारिज कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ उसने नौवें सर्किट कोर्ट में अपील की थी कि सुनवाई तक उसे भारत को न सौंपा जाए।
18 अगस्त को नया आदेश
इसी को लेकर, डिस्ट्रिक्ट जज डेल एस. फिशर ने 18 अगस्त को एक नया आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि राणा के प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग करने वाले एकतरफा आवेदन को मंजूरी दी जाती है। उन्होंने सरकार की उन सिफारिशों को भी खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि राणा के प्रत्यर्पण पर कोई रोक नहीं होनी चाहिए। न्यायाधीश ने कहा था कि राणा के भारत प्रत्यर्पण पर नौवें सर्किट कोर्ट के समक्ष उसकी अपील के पूरा होने तक रोक लगाई जाती है।
पहले दिया था 10 अक्तूबर का समय
दूसरी तरफ, नौवीं सर्किट कोर्ट ने राणा के उस अनुरोध पर सहमति दी थी, जिसमें उसने दलील पेश करने के लिए अधिक समय मांगा था। इस पर कोर्ट ने शुरू में 10 अक्तूबर का समय दिया था। अमेरिकी सरकार से आठ नवंबर तक जवाब देने को कहा था।
अब पेश करना होगा इस दिन दलील
वहीं, अब अदालत के नए आदेश के अनुसार, राणा को नौ नवंबर को अब अदालत के सामने दलील पेश करना है। जबकि सरकार को 11 दिसंबर तक अपना पक्ष रखना है।
यह है पूरा मामला
26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए भीषण आतंकी हमलों में भूमिका को लेकर भारत द्वारा प्रत्यर्पण का अनुरोध किए जाने पर राणा को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया था। भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) 2008 में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा किए गए 26/11 के हमलों में राणा की भूमिका की जांच कर रही है।
-
सत्य निकेतन हादसा: आरोपी मकान मालिक हरिराम और पत्नी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में, बेटा पुलिस कस्टडी में -
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर ने लहराया परचम: देश में मिला तीसरा स्थान, AQI पहुंचा 77 -
पीएम मोदी का गुजरात-महाराष्ट्र दौरा: वडोदरा को ₹35,000 करोड़ की सौगात, मुंबई में ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट’ का करेंगे उद्घाटन -
इंदौर में बारिश में चलती कार पर गिरा विशालकाय पेड़, डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत, 2 गंभीर -
कटनी में निकाय-पंचायत उप-निर्वाचन का ऐलान: 8 से मिलेंगे नामांकन पत्र, 29 सितंबर को मतदान -
भाजपा कटनी की जिला कार्यसमिति बैठक सम्पन्न: पदाधिकारी और बड़े नेता शामिल, संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा -
सुभाष चौक की 40 फीट ऊंची दही हांडी पर जबलपुर के गोविंदाओं का कब्जा, विधायक संजय पाठक ने दी 51 हजार रुपए इनामी राशि -
13 साल का सूखा होगा खत्म? भारत-पाक के बीच फिर शुरू हो सकती है क्रिकेट सीरीज, PCB ने बनाया मास्टर प्लान -
कटनी: कलेक्टर समय-सीमा बैठक में कड़े निर्देश; 3 PDS संचालकों पर FIR और मछुआ समितियों की जांच का आदेश -
डिंडौरी: नर्मदा किनारे आश्रम से 100 वर्षीय बाबा रामसेवक दास 3 दिन से लापता, सर्च ऑपरेशन जारी -
ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: सिलेंडर बुकिंग का अंतर 45 दिन से घटाकर हुआ 25 दिन -
बेंगलुरु रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा -
जीवन में होती है कर्म की प्रधानता – डाॅ आदित्य कुमार शर्मा, सायना इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी प्राकट्य उत्सव -
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कटनी भाजपा की नई सूची जारी, 26 मण्डलों में इन प्रभारियों को जिम्मेदारी -
सड़क हादसे में जेल के मुख्य प्रहरी राजभान दुबे की मौत, कार से टक्कर लगने के बाद डिवाइडर से टकराए, हाइवे पर पंछी ढाबा के पास हुई दुर्घटना -
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: MCD के 5 अधिकारी निलंबित, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बड़ी कार्रवाई -
स्लीमनाबाद में सैनिक छावनी की भूमि पर अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला, याचिकाकर्ता पर 10 हजार रुपये जुर्माने के साथ याचिका खारिज -
विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के भव्य आयोजन की बनी रणनीति, 16 सितम्बर को कटनी नगर में होगा विशाल मंचीय कार्यक्रम, बैठक में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता -
गुवाहाटी हत्याकांड: पति ने पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े किए, सिर फ्रिज में छिपाया; थाने में सरेंडर -
जिला अस्पताल मुरार के आउटसोर्स कर्मचारियों को 4 माह से नहीं मिला वेतन, बढ़ा आर्थिक संकट
