CBSE Portal Crash 2026: सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन पोर्टल फिर हुआ धड़ाम- सुबह 4:42 बजे खुला और 5 मिनट में क्रैश; पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला- ‘एक और दिन, एक और नाकामी’

CBSE Portal Crash 2026: सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन पोर्टल फिर हुआ धड़ाम- सुबह 4:42 बजे खुला और 5 मिनट में क्रैश; पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला- 'एक और दिन, एक और नाकामी'

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं के अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए शुरू किया गया ऑनलाइन सिस्टम पूरी तरह वेंटिलेटर पर आ गया है। मंगलवार सुबह बोर्ड ने बड़े दावों के साथ पोर्टल को दोबारा शुरू किया था, लेकिन कुछ ही मिनटों में सर्वर छात्रों का लोड नहीं संभाल पाया। अब स्थिति यह है कि वेबसाइट पूरी तरह ठप है और लॉगिन करने पर लगातार “Failed” का एरर मैसेज दिखाई दे रहा है।

CBSE Portal Crash 2026: सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन पोर्टल फिर हुआ धड़ाम- सुबह 4:42 बजे खुला और 5 मिनट में क्रैश; पूर्व सीएम आतिशी का बड़ा हमला- ‘एक और दिन, एक और नाकामी’

इस तकनीकी विफलता को लेकर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता आतिशी ने सीबीएसई और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है।

‘एक और दिन, एक और उपलब्धि…’ – पूर्व सीएम आतिशी का तंज

री-इवैल्यूएशन पोर्टल के बार-बार बंद होने और छात्रों की परेशानी को देखते हुए दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर तीखा हमला बोला:

आतिशी ने लिखा: “एक और दिन, एक और उपलब्धि। अब CBSE अपना री-इवैल्यूएशन पोर्टल फिर से लॉन्च नहीं कर पा रहा है। री-इवैल्यूएशन के लिए सुबह से कोशिश करने के बाद भी पोर्टल नहीं खुल रहा है।” विपक्ष के इस सीधे हमले के बाद शिक्षा विभाग और सीबीएसई के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

सुबह 4:42 बजे हुआ था लाइव, पर चंद मिनटों में हुआ खेल

सीबीएसई ने मंगलवार की सुबह बेहद तड़के 4 बजकर 42 मिनट पर ‘एक्स’ पर आधिकारिक पोस्ट कर दावा किया था कि सोमवार की तकनीकी कमियों को दूर कर पोर्टल को छात्रों के लिए पूरी तरह लाइव और उपलब्ध करा दिया गया है।

लेकिन जैसे ही देश भर से हजारों छात्र एक साथ वेबसाइट पर पहुंचे, सर्वर पूरी तरह बैठ गया।

आंसर शीट में बड़ी गड़बड़ी, पोर्टल पर ‘ऑप्शन’ ही गायब!

तकनीकी खराबी के साथ-साथ इस बार मूल्यांकन (Evaluation) को लेकर भी बोर्ड की गंभीर विधिक और व्यावहारिक लापरवाही सामने आई है:

सीबीएसई ने कहा— ‘हमें डायरेक्ट मैसेज (DM) करें’

लगातार बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है। बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि जिन भी स्टूडेंट्स को लॉगिन करने या आवेदन सबमिट करने में तकनीकी दिक्कत आ रही है, वे बोर्ड के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी क्रेडेंशियल डिटेल्स के साथ डायरेक्ट मैसेज (DM) भेजकर व्यक्तिगत मदद प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि लाखों बच्चों के लिए डीएम (DM) पर समाधान करना अव्यावहारिक है, बोर्ड को तुरंत नया और मजबूत सर्वर इन्फ्रास्ट्रक्चर लागू करना चाहिए ताकि किसी का साल खराब न हो।

Exit mobile version