FEATUREDkatni

24 को कटनी आएंगे अटल जी के अस्थिकलश, मेयर शशांक होंगे यात्रा प्रभारी

कटनी। कटनी वासी भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के अस्थिकलश का दर्शन कर सकेंगे। प्रदेश की 10 प्रमुख नदियों में अस्थिकलश विसर्जित किये जायेंगें।

download 2

कटनी के यात्रा प्रमुख महापौर शशांक श्रीवास्तव को बनाया गया है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अटल जी की अस्थिकलश यात्रा 23 अगस्त को भोपाल रायसेन होते हुये 24 को कटनी पहुंचेगी। यहां कुछ देर अस्थिकलश को आम जन के दर्शन के लिए रखी जायेगी जिसका स्थान जल्द ही तय कर लिया जाएगा। महापौर ने बताया कि नर्मदा नदी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपाध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। बाकी नदियों क्षिप्रा, ताप्ती, चम्बल, सोन, बेतवा, पार्वती, सिंध, पेंच और केन में एक-एक मंत्री और एक भाजपा पदाधिकारियों द्वारा अस्थिकलश विसर्जित किया जाएगा।
केन नदी, पन्ना की यह यात्रा रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी होते हुए पन्नाा पहुंचेगी। इस यात्रा में कटनी के प्रमुख महापौर शशांक श्रीवास्तव रहेंगे जबकि सम्पूर्ण यात्रा में मंत्री सुरेन्द्र पटवा, सांसद कैलाश सोनी, सदानंद गोड़बोले, शशांक श्रीवास्तव, बृजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहेंगे।

Leave a Reply

Back to top button