Friday, May 15, 2026
Latest:
Latestराष्ट्रीय

22 जनवरी तक जारी रहेंगे ठंड के तेवर, मौसम विभाग का अलर्ट

नई दिल्ली Weather Updates 18 january । पहाड़ी इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी असर मैदानी इलाकों में लगातार हो रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारत में ठंड कहर ढा रही हैं। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेज ठंड पड़ रही है। दिल्ली में फिर जबरदस्त कोहरा है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में कोहरे के साथ हल्की बारिश की संभावना है। दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 8 और 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। फिलहाल राजधानी 22 जनवरी तक मौसम के यही तेवर रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार ठंड का ऐसा प्रभाव सोमवार मंगलवार को भी दिखेगा। दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को हल्की बूंदाबांदी पड़ने की संभावना भी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 19 जनवरी को तापमान में बढ़ोतरी होगी, वहीं 20 जनवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी। बर्फीली हवाएं फिलहाल लोगों को परेशान करेगी। स्काईमेट ने अनुमान जताया है कि 2021 वेस्टर्न डिस्टरबेंस में काफी सक्रिय साबित हो रहा है।

जनवरी में पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश भी हो रही है। बिहार के मौसम की बात करें तो पटना शहर में भी भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार को पटना का तापमान 7 डिग्री है। पटनावासियों को अभी ठंड से निजात मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे यही हालात बने रहेंगे। सर्द हवाएं चलेंगी और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वहीं जम्मू कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर में तापमान -7.6 डिग्री तक पहुंच गया है। कश्मीर के बाकी हिस्सों में भी जोरदार बर्फबारी के कारण ठंड है। उत्तराखंड के औली में तापमान -3 डिग्री के आसपास है। बागेश्वर में पाले के साथ साथ कोहरे का भी कहर है। कई स्थानों पर बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के कारण दिन की शुरुआती काफी देर से हो रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम