katniमध्यप्रदेश

पुलिस की नाइट कॉम्बिइंग गश्त मे एक सैकड़ा से अधिक आदतन अपराधियों पर की गयी विभिन्न कार्यबाही

पुलिस की नाइट कॉम्बिइंग गश्त मे एक सैकड़ा से अधिक आदतन अपराधियों पर की गयी विभिन्न कार्यबाह

कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन मध्य रात्रि में जिले के समस्त थाना /चौकी में वारंटियों तथा फरार अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु “नाईट काम्बिंग ऑपरेशन” आदेशित किये जाने पर आदेश के परिपालन में गत रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी संतोष डेहरिया के नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी,जिसके सार्थक परिणाम निकले।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुभाग के एसडीओपी द्वारा प्रभावी नाइट कांबिंग गश्त हेतु पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

रात्रि कांबिंग गश्त में 04 अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी सहित 214 का पुलिस बल कांबिंग गश्त में शामिल रहा।

कांबिंग गस्त के दौरान की गई कार्रवाई

स्थाई वारंट – माननीय न्यायालयों द्वारा जारी कुल 17 स्थाई वारंट तामील किये गये

गिरफ्तारी वारंट- कांबिंग गस्त के दौरान न्यायालय द्वारा जारी विभिन्न प्रकरणों के कुल 69 गिरफ्तारी वारंट तामील किये गये।

जिला बदर आरोपियों की चेकिंग -काँबिंग गस्त के दौरान कुल 02 जिला बदर आरोपियों की पते पर जाकर चेकिंग की गई एवं समझाइश दी गई।
➡️ आबकारी एक्ट – गस्त के दौरान अवैध शराब का विक्रय व परिवहन करने वालों के विरुध्द 59 प्रकरण कायम कर आरोपियों से कच्ची शराब व देशी मदिरा बरामद की गई।

आर्म्स एक्ट- 02 आरोपियो के पास अवैध हथियार पाए जाने पर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किया गया ।

जुआ अधिनियम – जुआ खेलते पाये जाने पर जुआड़ियो के विरूद्ध 08 प्रकरण कायम किये गये।

धारा 170 बीएनएसएस की कार्यवाही -परिशांति भंग करना पाये जाने पर अलग-अलग स्थानों पर 04 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।

धारा 126,135 बीएनएसएस की कार्यवाही – परिशांति कायम रखने हेतु 64 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126,135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।

धारा 129 बीएनएसएस की कार्यवाही – परिशांति कायम रखने हेतु 29 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।

इसके साथ ही होटल, ढाबा, लाज, एवं धार्मिक स्थलों एवं 270 से अधिक संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की मध्य रात्रि में जिले के समस्त थाना /चौकी में वारंटियों तथा फरार अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु “नाईट काम्बिंग ऑपरेशन” आदेशित किये जाने पर आदेश के परिपालन गत रात्रि 11 बजे से प्रातः 5 बजे तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी संतोष डेहरिया के नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी,जिसके सार्थक परिणाम निकले। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुभाग के एसडीओपी द्वारा प्रभावी नाइट कांबिंग गश्त हेतु पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रात्रि कांबिंग गश्त में 04 अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी सहित 214 का पुलिस बल कांबिंग गश्त में शामिल रहा।

कांबिंग गस्त के दौरान की गई कार्रवाई

स्थाई वारंट -माननीय न्यायालयों द्वारा जारी कुल 17 स्थाई वारंट तामील किये गये गिरफ्तारी वारंट-कांबिंग गस्त के दौरान न्यायालय द्वारा जारी विभिन्न प्रकरणों के कुल 69 गिरफ्तारी वारंट तामील किये गये।

जिला बदर आरोपियों की चेकिंग – काँबिंग गस्त के दौरान कुल 02 जिला बदर आरोपियों की पते पर जाकर चेकिंग की गई एवं समझाइश दी गई।
आबकारी एक्ट -गस्त के दौरान अवैध शराब का विक्रय व परिवहन करने वालों के विरुध्द 59 प्रकरण कायम कर आरोपियों से कच्ची शराब व देशी मदिरा बरामद की गई।

आर्म्स एक्ट- 02 आरोपियो के पास अवैध हथियार पाए जाने पर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के प्रकरण दर्ज किया गया ।

जुआ अधिनियम -जुआ खेलते पाये जाने पर जुआड़ियो के विरूद्ध 08 प्रकरण कायम किये गये।

धारा 170 बीएनएसएस की कार्यवाही -परिशांति भंग करना पाये जाने पर अलग-अलग स्थानों पर 04 आरोपियों के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।

धारा 126,135 बीएनएसएस की कार्यवाही – परिशांति कायम रखने हेतु 64 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 126,135 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।धारा 129 बीएनएसएस की कार्यवाही – परिशांति कायम रखने हेतु 29 व्यक्तियों के विरूद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गयी।
इसके साथ ही होटल, ढाबा, लाज, एवं धार्मिक स्थलों एवं 270 से अधिक संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि