Monday, May 18, 2026
Latest:
बिहार

2018 में लालटेन मुक्त बिहार सुनते ही भिड़ गए मोदी समर्थक और विरोधी

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि साल 2018 में बिहार लालटेन मुक्त होगा। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर पलटवार किया है और कहा है कि बिहार मोदी मुक्त होगा। दरअसल, सुशील मोदी ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में राज्य में बिजली की स्थिति पर कहा था कि अगले साल तक बिहार में कहीं भी लालटेन जलाने की स्थिति नहीं होगी क्योंकि राज्य में पूर्ण बिजलीकरण हो चुका होगा।

अखबार ने उनके इस इंटरव्यू को ‘2018 में लालटेन मुक्त होगा बिहार’ शीर्षक से छापा है। मोदी ने भी अखबार में छपे इस इंटरव्यू की क्लिपिंग सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, “2018 में लालटेन मुक्त बिहार होगा।”

सुशील मोदी के इस ट्वीट पर राजनीतिक विरोधियों ने उन पर सियासी पलटवार किया है। मोदी के समर्थक और विरोधी आपस में ही भिड़ गए हैं। हालांकि, कई लोगों ने मोदी के पक्ष में प्रतिक्रियाएं दी हैं। सियासी विरोधियों ने लिखा है, “जेल का ताला टूटेगा, शेर हमारा छूटेगा, लालू यादव जिंदाबाद।” उधर एक मोदी समर्थक ने लिखा है, “केंद्र मे मोदी और राज्य में मोदी।।”

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply