दो लोगों से 2 किलो प्रतिबंधित गांजा बरामद, डंपर रोड पर कैमोर पुलिस की कार्रवाई

कटनी। कैमोर पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर दो अलग-अलग जगह दबिश देकर दो लोगों को प्रतिबंधित गांजा की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई थाना अंतर्गत डंपर रोड के पनहाई तिराहा में की गई। जहां लालनगर दुर्गा मंदिर के पास निवसी 43 वर्षीय अशोक पिता मोहनलाल पटेल को 1 किलो 612 ग्राम प्रतिबंधित गांजा की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई डंपर रोड के आरटीशियन स्टोरी के पास की गई। जहां लालनगर निवासी 50 वर्षीय राजेश पिता कालका प्रसाद बर्मन 445 ग्राम गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा। दोनों आरोपियों के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के दिशा निर्देश तथा विजयराघवगढ़ एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में नशे के विरूद्ध की गई इन दोनों कार्रवाइयों में कैमोर थाना प्रभारी अरविंद कुमार चौबे, उपनिरीक्षक सिद्दार्थ राय, सहायक उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, प्रधान आरक्षक कन्हैया सिंह, प्रेमशंकर पटेल, चंद्रभान विश्वकर्मा, सुशील पटेल, अजीत तिवारी, कृ ष्णप्रकाश गुप्ता, लालू यादव, विनोद की भूमिका रही।

 

↑
Exit mobile version