महिला के पेट से निकला 16 किलो का ट्यूमर, लोग सोच रहे थे ऐसा

WhatsApp Image 2024 05 15 at 9.34.13 AM 1024x576 1

महिला के पेट से निकला 16 किलो का ट्यूमर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में डॉक्टरों को बड़ी सफलता मिली है। इस अस्पताल में एक महिला के पेट से 16 किलो का ट्यूमर निकाल कर उसका जीवन बचाया गया। महिला के पेट में करीब नौ महीने से यह ट्यूमर (Tumor) था। जिसके बाद वह काफी दिनों से परेशान थी। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने यह सफल ऑपरेशन किया।

जानकारी के अनुसार, महिला बीते नौ महीने से पेट दर्द की समस्या से जूझ रही थी। लगातार उसका पेट फूल रहा था जिसके बाद उसने अस्पताल में जांच करवाई। जांच रिपोर्ट आने के बाद सब हैरान रह गए। किसी को अंदाजा नहीं था कि महिला के पेट में 16 किलो का ट्यूमर होगा।

कई अस्पतालों में दिखाने के बाद महिला हमीदिया अस्पताल पहुंची। जहां गायनिक विभाग के डॉक्टर्स ने महिला की सर्जरी कर गर्भाशय से 16 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला। डाॅक्टरों ने बताया कि सबसे पहले महिला की सोनोग्राफी और सीटी स्कैन किया। इसके बाद बेहद सावधानी से ऑपरेशन किया गया जहां कई घंटों की मेहनत के बाद ऑपरेशन सफल हुआ।