उत्तरप्रदेश

15 दिन पहले हुई थी शादी, हादसे में IAS अफसर की दर्दनाक मौत

इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक आईआईएस अफसर दीपल श्रीवास्तव की मौत हो गई। दीपल 2015 बैच के आईआईएस थे। अभी 12 दिसंबर को दीपल की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि हादसे में अफसर के ड्राइवर सहित उनकी पत्नी और मां गंभीर रुप से घायल हो गईं हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार दीपल अपनी पत्नी और मां के साथ दिल्ली में खरीदे गए फ्लैट में शिफ्ट होने के लिए जा रहे थे। उनका ड्राइवर संदीप कुमार गाड़ी चला रहा था। इटावा थाना उसराहर के भरतिया कोठी के पास अचानक उनकी कार के एक साइड के 2 टायर फट गए। इस वजह से उनकी कार पलट गई और हादसे का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है क‍ि बीते 12 द‍िसंबर 2017 को दीपल की शादी हुई थी। गाड़ी में शादी का सारा सामान रखा था। उनकी पत्नी साक्षी की मेंहदी भी हाथ से नहीं छूटी थी और ये हादसा हो गया। हादसे की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Leave a Reply

Back to top button