katni

12 जून को होगा जनपरिषद की नवीन जिला महिला इकाई का शपथ ग्रहण समारोह

कटनी। साहित्य, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय जनपरिषद की आवश्यक बैठक आज जनपरिषद के प्रदेश संयोजक श्री रामजी श्रीवास्तव एवं मार्गदर्शक श्री मनोहर मनोज के मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
  
कटनी आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज के सभागार में होगा भव्य आयोजन
 
जनपरिषद की बैठक में बनी रूपरेखा
 IMG 20180608 WA0000 1
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सूत्रधार श्री प्रकाश प्रलय एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में महिला इकाई की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती शिल्पी सोनी की उपस्थिति रही। अध्यक्षता जनपरिषद जिला इकाई के अध्यक्ष श्री राजेश श्रीवास्तव प्रखर ने की।
नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण
  बैठक में सबसे पहले सभी सदस्यों ने श्रीमती शिल्पी सोनी को महिला विंग का राष्ट्रीय सचिव और श्रीमती मीना चौधरी को जिला महिला इकाई का अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दी। इसके उपरांत सर्वसम्मति से तय किया गया कि महिला विंग की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार 12 जून 2018 को नई बस्ती स्थित कटनी आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा।
समारोह को यादगार बनाने जनपरिषद परिवार से जुड़े कविगण अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। आयोजन को लेकर सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इस मौके पर जनपरिषद परिवार में शामिल नए सदस्यों ने अपना परिचय दिया।
IMG 20180608 WA0000
दायित्व का निर्वहन ही जनपरिषद का मूलमंत्र
  सूत्रधार प्रकाश प्रलय ने कहा कि रचनात्मक सोच के साथ समाजसेवा के दायित्व का निर्वहन ही जनपरिषद का मूलमंत्र है। यह खुशी की बात है कि कटनी में जनपरिषद परिवार का लगातार विस्तार हो रहा है और कार्यक्रम के माध्यम से समाज मे अच्छा संदेश जा रहा है। श्रीमती शिल्पी सोनी ने इस मौके पर स्वयं को राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए संकल्प दोहराया कि सभी मिलकर जनपरिषद को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
आभार व्यक्त करते हुए श्रीमती मीना चौधरी ने जिला महिला इकाई की अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि वे दो दिन के भीतर राष्ट्रीय सचिव शिल्पी सोनी से चर्चा कर एवं नए व पुराने सदस्यों के बीच समन्वय बनाकर अपनी कार्यकारिणी को अंतिम रूप दे देंगी। नई कार्यकारिणी 12 जून को शपथ ले लेगी। बैठक में कु उषा पमनानी ने जनपरिषद की वेबसाइट के संबंध में सदस्यों को जानकारी दी एवं लेपटॉप पर विस्तार से समझाया। बैठक का संचालन आशीष सोनी ने किया।
इनकी रही उपस्थिति
   बैठक में अजय खरे, श्रीमती गीता पाठक, श्रीमती शांति शर्मा, श्रीमती रश्मि बरसैयां, श्रीमती नगीना सोनी, श्रीमती निशा तिवारी, श्रीमती रीता बर्मन, श्रीमती सीमा चौधरी, श्रीमती नीलम जगवानी, कु ओशीन चौधरी, रमेश गुप्ता, मनोज बर्मन आदि की उपस्थिति रही।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply