katni

11 फरवरी को जिला कार्यालय में भाजपा मनायेगी समर्पण दिवस

कटनी । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में 11 फरवरी समर्पण दिवस (पं.दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि) मनाया जावेगा। इसी दिन संपूर्ण जिले भर में आजीवन सहयोग निधि का एकत्रीकरण भी होगा, इसी दिन से कार्य विस्तार योजना का द्वितीय चरण प्रारंभ होगा । भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय अज्ञातशत्रु थे उन्होंने संपूर्ण जीवन मानव सेवा और समरसता के लिये समर्पित कर दिया ।

भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग ने तदाशय की जानकारी देते हुये बताया कि 11 फरवरी समर्पण दिव के दिन से कार्य विस्तार योजना का द्वितीय चरण जिले भर के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर प्रारंभ किया होगा । इस योजना से संबंधित सभी मंडलों में तैयारी बैठक संपन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को जिला कार्यालय में दोपहर 12 बजे समर्पण दिवस मनाया जायेगा इसके बाद सभी विस्तारक अपने अपने कार्य क्षेत्र में रवाना होंगे ।

इस समर्पण दिवस के दिन जिला कार्यालय में नगर में रहने वाले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, महापौर, न.नि. अध्यक्ष, पार्षदगण, जिला पदाधिकारी गण, कटनी नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्यगण, मोर्चो के अध्यक्ष, पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के जिला संयोजकगण, समस्त वरिष्ठ भाजपाजनों में इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने का भाजपा जिलाध्यक्ष ने आग्रह किया है ।

Leave a Reply

Back to top button