अजब गजबमध्यप्रदेश

100 साल महिला के सेलेब्रिटी भी हैं फैन, आखिर क्या है वजह

भोपाल : मध्य प्रदेश का खजुराहो अपने प्राचीन मंदिरों के लिए ही मशहूर था, लेकिन अब चाय बनाने वाली बुजुर्ग महिला के कारण चर्चा में है।

चाहे नेता हो या बॉलीवुड सेलिब्रिटी सभी इनसे मिलने आते हैं। सौ साल की यह बुजुर्ग महिला एक छोटी सी चाय की दुकान चलाती है। इनकी इस छोटी सी दुकान पर चाय पीने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

16 40 052382038tea1 ll
सेलिब्रिटी से लेकर नेता यहां आकर चाय पीना पसंद करते हैं। शेखर कपूर और जैकी श्राॉफ तक इनके हाथ की चाय का मजा ले चुके हैं। ट्विटर और फेसबुक पर चाय की तारीफें हो चुकी हैं। बुजुर्ग महिला का नाम है हरदी बाई रैकवार। जो खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह के पास SBI बैंक के सामने झोपड़ी बनाकर रहती हैं।

उनके पति की मौत के बाद कोई सहारा नहीं रहा, तो झोपड़ी के बाहर ही चाय की गुमटी खोली। आज 100 साल की उम्र पार करने के बाद भी चाय बना लेती हैं। हरदी बाई इस कदर मशहूर है कि जैकी श्रॉफ समय निकालकर महिला के साथ बैठे और उनका हाल चाल जाना। बाद में उसके हाथों से बनी हुई चाय पी और जमकर तारीफ करते हुए फोटो खिंचवाई। शेखर कपूर भी बुजुर्ग महिला के बारे में ट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने लिखा कि मैं खुशी ढूंढने दुनिया घूमता रहता हूं, लेकिन हरदी बाई खजुराहो में रहकर खुश है। नेहरू से लेकर कई बड़ी हस्तियों को चाय पिलाने के बावजूद वे इतनी साधारण बनी हुई हैं। यह उनकी महानता को दर्शाता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply