Site icon Yashbharat.com

कटनी से हैदराबाद प्रशिक्षण लेने रवाना हुआ 10 सदस्यीय कृषक दल, उप संचालक कृषि ने दिखाई हरि झंडी 

IMG 20250913 WA0049

कटनी(YASHBHARAT.COM)। म प्र राज्य मिलेट मिशन योजना के अन्तर्गत, जिला कटनी के 10 कृषकों के दल को, उप संचालक कृषि डां रामनाथ पटेल के द्वारा, कलेक्टर कार्यालय कटनी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दल के नोडल अधिकारी राजकिशोर चतुर्वेदी, एसएडीओ बहोरीबंद ने बताया कि चयनित 10 कृषक 13 सितंबर 25 से 19 सितंबर 25 तक हैदराबाद तेलंगाना में भारतीय श्री अन्न अनुसंधान संस्थान , ICRISAT, NIPHM,, राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान, भारतीय चावल अनुसंधान एवं कृषि विश्वविद्यालय हैदराबाद में, कृषि अध्धयन व प्रशिक्षण प्राप्त करेग़ें तथा कृषि अनुसंधान हैदराबाद से प्रशिक्षण प्राप्त कर, जिले में उन्नत कृषि तकनीक को अन्य किसानों के मध्य प्रचार -प्रसार करते हुए, कृषि विस्तार और सुधार कार्यक्रम को गति प्रदान करेंगे। इस दल में कंछेदी लाल पटेल (अध्यक्ष भारतीय किसान संघ बहोरीबंद), रामकृपाल पटेल (अध्यक्ष क्षत्रिय धान उत्पादक सहकारी समिति बहोरीबंद) , रामकृपाल जायसवाल (प्रगति शील कृषक लखनवारा) , उदय सिंह राणा उन्नत किसान, हर्षवर्धन सिंह(जैविक एवं परंपरागत खेती में उत्कृष्ट कृषक नैगवा), रामगोपाल लोधी(मिलेट उन्नत किसान खम्हरिया), गनपत सिंह (मिलेट कृषक पटीकला) , महासिंह, (सरपंच ककरहटा), दिनेश दाहिया(उन्नत किसान रामपुर), मनबोध सिहं (पूर्व सरपंच, एवं प्रगति शील कृषक नन्हे रैपुरा) को शामिल किया गया है। उप संचालक कृषि कटनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वही रेलवे स्टेशन कटनी में भारतीय किसान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान संभागीय मंत्री बिहारी लाल निगम ने शुभ कामनाओं सहित उपरोक्त किसान दल को हैदराबाद के लिए रवाना किया।

Exit mobile version