09 May 2025 विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव, ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी दे रहा MEA; पाकिस्तान ने तुर्किए के ड्रोन से किया अटैक, 36 जगहों पर की घुसपैठ की कोशिश: सोफिया कुरैशी
09 May 2025 विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव, ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी दे रहा MEA; पाकिस्तान ने तुर्किए के ड्रोन से किया अटैक, 36 जगहों पर की घुसपैठ की कोशिश: सोफिया कुरैशी
09 May 2025 विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव, ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी दे रहा MEA; पाकिस्तान ने तुर्किए के ड्रोन से किया अटैक, 36 जगहों पर की घुसपैठ की कोशिश: सोफिया कुरैशी। : 8 मई यानी गुरुवार की रात को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हवाई हमले की कोशिश की. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे नाकाम कर दिया. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों में जवाबी कार्रवाई की. आज रक्षा, गृह, वित्त और स्वास्थ्य मंत्रालयों ने महत्वपूर्ण बैठकें की हैं. वहीं BSF ने सांबा सेक्टर में घुसपैठ कर रहे 7 आतंकियों को मारा है. इसके साथ ही तनाव के बीच आईपीएल 2025 को रोक दिया गया है
09 May 2025 विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव, ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी दे रहा MEA; पाकिस्तान ने तुर्किए के ड्रोन से किया अटैक, 36 जगहों पर की घुसपैठ की कोशिश: सोफिया कुरैशी
पाकिस्तान लगातार बॉर्डर पर युद्धविराम का उल्लंघन कर रहा है. भारतीय सेना भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है. पाकिस्तान की तरफ से नौशेरा पुंछ, राजौरी इलाके में मोर्टार दागे जा रहे हैं.
09 May 2025 05:12 PM (IST)
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर 7 और हमले
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर 7 और हमले हुए हैं. केच जिले के तुर्बत में चार, क्वेटा में दो और सिबी में एक हमला हुआ है. आज सुबह तुर्बत और मस्तुंग में दो हमलों में पाकिस्तानी सेना और खनिज ले जा रहे वाहनों को निशाना बनाया गया था. कल रात क्वेटा में पाकिस्तानी सेना को चार हमलों का सामना करना पड़ा था. अभी तक किसी ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है.
ये भी पढ़ें- सबसे खतरनाक लड़ाकों ने छोड़ा पाकिस्तान का साथ, कहा- ये जिहाद नहीं, खुद मरो
पाकिस्तान पर भारत के जवाबी एक्शन के बीच अमृतसर प्रशासन ने कुछ निर्देश जारी किए हैं. प्रशासन का कहना है कि अब आगे कोई मॉक ड्रिल नहीं होगी.अगर एयर अटैक अलर्ट सायरन बजता है तो वो अटैक की स्थिति में ही होगा और तुरंत ब्लैकआउट करना होगा.प्रशासन द्वारा जारी की गई टाइमलाइन के मुताबिक, ब्लैकआउट रखना अनिवार्य होगा. हमले की स्थिति में आम जनता और सरकारी विभागों को जो निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन भी करना होगा.
09 May 2025 04:53 PM
कुछ देर में पीसी करेगा विदेश मंत्रालय
आतंकवाद के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्रालय शाम 5 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. इसमें पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई पर भी जानकारी दी जा सकती है.
09 May 2025 04:47 PM
पाकिस्तान को अमेरिका से बड़ा झटका
पाकिस्तान को अमेरिका से बड़ा झटका लगा है. अमेरिका ने कहा है कि वो भारत पाकिस्तान के बीच दखल नहीं देगा.