FEATUREDLatestPolitics

फ़ीडबैक विभाग, पन्ना प्रमुख के बाद अब शाह के फोन प्रभारी

नई दिल्ली: पार्टी के अंदर ही परफॉर्मेंस रिपोर्ट औऱ फ़ीडबैक देने वाले एक प्रकार के गुप्तचर विभाग और पूरे देश में 5.30 लाख बूथों की वोटर सूची के हर पेज का पन्ना प्रमुख नियुक्त करने के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अब देश भर में फोन प्रभारी नियुक्त करने का फैसला लिया है। शाह ने अभी हाल ही में पार्टी के उच्च पदाधिकारियों संग हुई बैठक में कहा कि हर संसदीय क्षेत्र में कम से कम 1200 फोन प्रभारी होने चाहिएं। ये प्रभारी अपनी संसदीय सीट के सभी मतदाताओं के मोबाइल व लैंडलाइन फोन को नियंत्रित करेंगे। ये सभी प्रभारी एस.एम.एस., व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया टूल्स के माध्यम से इन मतदाताओं से संपर्क साधेंगे। भाजपा की मोबाइल सदस्यता करीब 12 करोड़ है।

08 30 0524918402 ll

हालांकि यह आंकड़ा 14 करोड़ के आसपास है लेकिन सत्यापित डाटा 12 करोड़ ही है। आगामी चुनावों में भाजपा इस विशाल आंकड़े को इस्तेमाल करेगी। 12 करोड़ की इस सुदृढ़ सख्यां को भाजपा आने वाले समय में गतिशील करेगी। इसलिए हर विधानसभा में फोन प्रभारी की नियुक्ति की गई है। पार्टी हर संसदीय सीट पर मोबाइल सदस्यों की सं या के हिसाब से 1200 मोबाइल फोन प्रभारी तैनात करेगी। यदि एक विधानसभा में एक से अधिक प्रभारियों की जरूरत महसूस होगी तो वहां 2 प्रभारियों की नियुक्ति भी होगी। पार्टी पहले ही इस डाटा को विधानसभा, जिला वार, ब्लॉक व गांव वाइज बांट चुकी है।

08 30 2283038403 ll
ये प्रभारी जानेंगे कि उस इलाके की मुख्य समस्या क्या है और उसके बाद वे बूथ प्रभारी से संपर्क करेंगे और फिर उसके हिसाब से मैसेज प्रसारित होगा। इन्हीं प्रभारियों द्वारा यह संदेश समन्वित तरीके से फैलाया जाएगा। इसके लिए उन्हें अलग से जरूरी तकनीक से लैस कमरे भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

Leave a Reply

Back to top button