jabalpur

हाईकोर्ट की फटकार के बाद जागा प्रशासन

कलेक्टर, एसपी ने पहुंचकर लिया अतिक्रमण कार्रवाई का जायजा
जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मदनमहल पहाड़ी से अतिक्रमण और अवैध निर्माण हटाने में कोताही बरतने पर राज्य शासन और नगर निगम को जमकर फटकार लगाने के बाद प्रशासनिक महकमें में हलचल देखी जा रही है। जिसको लेकर आज मदनमहल पहाड़ी पर चल रही अतिक्रमण की कार्रवाई का निरीक्षण करने कलेक्टर छबि भारद्वाज और एसपी अमित सिंह पहुंचे और कार्रवाई का जायजा लिया। गौरतलब कि मंगलवार को जस्टिस आरएस झा व न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की युगलपीठ ने सख्त निर्देश दिया कि एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाकर रिपोर्ट पेश कर दी जाए। राज्य शासन और नगर निगम की ओर से मंगलवार को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश की गई। रिपोर्ट में पाया गया कि विधानसभा चुनाव के पहले से अतिक्रमण हटाने का काम रोक दिया गया है। केवल दिखावे के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट देखने के बाद युगल पीठ ने राज्य शासन और नगर निगम को फटकार लगाते हुए कहा कि उनका काम बेहद धीमा और लचर है। युगलपीठ ने 27 नवंबर 2018 को जारी किए गए आदेश के अनुसार कार्रवाई जारी रखने के लिए कहा है। युगल पीठ ने एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने के बाद रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Back to top button