Friday, May 1, 2026
Latest:
katni

हरे माधव रूहानी बाल संस्कार के वार्षिकोत्सव में मनमोहक एवं मार्मिक प्रस्तुतियों ने बांधा शमा

कटनी। हरे माधव रूहानी बाल संस्कार का नवमा वार्षिकोत्सव सतगुरू ईश्वरशाह के सानिध्य में हरे माधव दरबार प्रांगण माधवनगर में आयोजित किया गया। वार्षिकोत्सव में नन्हे बच्चों ने रूहानियत एवं समाज शिष्टाचार से सरोकार रखने वाले विषयों पर मनमोहक एवं मार्मिक प्रस्तुतियां दी।

20kt8

कार्यक्रम की शुरूआत सतगुरू जी के श्री चरणों में प्रार्थना मेरे सतगुरां हम शरण तेरी आए…. से हुई, तत्पश्चात कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथियों ने सतगुरू सांईं ईश्वरशाह का अभिनंदन किया। हरे माधव रूहानी बाल संस्कार के नन्हें मुन्ने बच्चों ने बाल संस्कार गीत, नमन सतगुरू श्रीचरणों में वेलकम सांग नृत्य प्रस्तुत कर पूज्य गुरूमाता को याद करते हुए नमन वंदन गीत श्रंृद्घांजली के रूप में प्रस्तुत कर अपने भाव श्रीचरणों में अर्पित किए।

विदित हो कि हरे माधव रूहानी बाल संस्कार की स्थापना 15 फरवरी 2009 को हरे माधव रूहानी बाल संस्कार की स्थापना की गई थी। बाल संस्कार की पाठशाला प्रत्येक रविवार को 8 से 10 बजे तक बाबा माधवशाह भवन में आयोजित होती है। जिसमें 3 से 15 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को व्यवहारिक ज्ञान, बौद्घिक ज्ञान, सामान्य ज्ञान, अनुशासन, शिष्टाचार, कम्प्यूटर, प्रेरक प्रसंगों, महापुरूषों के जीवन चरिच् और सफल लोगों के जीवन सूत्रों, बागवानी, नाटक, योगा, भजन गायन, खेल कूद, क्रिकेट, रस्साखीच, चम्मच दौड़, सीधी दौड़, रूमाल बदल, बाल फेंक, बैटमिंटन आदि शारीरिक कसरत वाले खेल ड्राइंग, हेंडक्रफ्ट, नृत्य, रंगोली नाटकों, एकांकी, कहानियों आदि के माध्यम से एकता प्रेम भाईचारे का पाठ सिखाया जाता है।
3 से 13 वर्ष के बच्चों को मिलता है प्रवेश
हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति के संयोजक रामचंद रीझवानी ने बताया कि बाल संस्कार की स्थापना का उद्देश्य बच्चों को दिव्य ज्ञान प्रदान करना था। हरे माधव रूहानी बालसंस्कार में 3 वर्ष से 15 वर्ष आयु के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाता है, जहां पर बच्चों के संर्वांगीण विकास के लिए रूहानियत, योगा एवं नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया जाता है। हरे माधव रूहानी बाल संस्कार की सभी शिक्षाएं सभी समाज, मजहब के लिए निःशुल्क है। सतगुरू सांई ईश्वरशाह द्वारा संचालित परमार्थी गतिविधियों की जानकारी गंगाराम कटारिया ने अपने उद्बोधन में दी। कार्यक्रम के अंत में कमलेश रीझवानी ने आभार व्यक्त किया।
इनकी रही उपस्थिति
वार्षिकोत्सव में तारांचद पेसवानी, विधायक अशोक रोहाणी, ईश्वरलाल झामनानी, गुलाब ठाकुर इंदौर, भगवानदास सबनानी भोपाल, पूर्व विधायक शिवा कोटवानी, कैलाश विशनानी नगर पालिका अध्यक्ष बुढ़ार, सिंधु सेना प्रदेश अध्यक्ष विशाल मंगलानी, रमेशलाल रंगलानी जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बालाघाट, श्यामलाल पंजवानी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, शहडोल, लालचंद कुंदननी सिंधी समाज शहडोल, प्रकाश्चंद जगवानी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शहडोल, अनिल कुमार फतेहचंद संचालक सिंधी सहकारी बैंक इंदौर रोचीराम गुरवानी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मंडला एवं महापौर शशांक श्रीवास्तव विधायक, संदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष पीतांबर टोपनानी सभी अतिथियों ने सतगुरू से आशीर्वाद प्राप्त किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply