Friday, May 22, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

हम पूर्व जन्म में पति-पत्नी थे सर एक्सीडेंट में मर गए थे..!

इंदौर। तिलक नगर पुलिस ने शनिवार दोपहर एक शिक्षिका और सिपाही को हिरासत में लिया है। वह इंजीनियरिंग छात्रा से मिलने की जिद कर रही थी। शिक्षिका छात्रा को कभी पूर्व जन्म की पत्नी तो कभी बहन बता रही है। छात्रा के परिजन का आरोप है कि दोनों अपहरण करने आए थे। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। डायल-100 की टीम ने चौहान नगर से 35 वर्षीय वेरोनिका और सिपाही आनंद मुंढे को हिरासत में लिया। वेरोनिका मैकेनिकल इंजीनियर दिनेश के घर में घुस गई और बेटी (इंजीनियरिंग छात्रा) से मिलने की जिद करने लगी। उसने छात्रा के परिजन से कहा कि छात्रा और वह पूर्व जन्म में पति-पत्नी थे। उनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह उसके साथ रहना चाहती है। छात्रा घबरा गई और कमरे में छिप गई। वेरोनिका ने छात्रा की बीमार मां के पैर पकड़े और मिलने की गुहार करने लगी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली छात्रा की बहन ने मामा और पुलिस को कॉल कर दिया। आवाज सुनकर लोग भी एकत्रित हो गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply