Friday, May 22, 2026
Latest:
katni

सड़क पर घायल पड़ी महिला को विधायक संजय पाठक ने की मदद

कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र आज अनूपपुर प्रवास से लौटते समय चंदिया के पास हाईवे पर मोटरसाइकिल से गिरने से दुर्घटना में घायल जिला उमरिया निवासी बुजुर्ग महिला को तत्काल अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।

विधायक श्री पाठक अनूपपुर से लौट रहे थे। रास्ते मे सड़क पर घायल महिला को देख विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने सर्वप्रथम महिला के परिवारजनों को सूचना दी एवं अपने वाहन से कटनी लाकर एक्सरे सिटीस्कैन व इलाज कराया एवं 10 हजार रुपयों की तात्कालिक मदद भी की। श्री पाठक की इस सह्रदयता से महिला के परिवार ने श्री पाठक को धन्यवाद देते आभार व्यक्त किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम