Site icon Yashbharat.com

मिस इंडिया की प्रतिभागी, मॉडल, टीवी एक्ट्रेस से मंत्री तक की स्मृति

images 54

वेब डेस्क। केंद्रीय कपड़ा एवं सूचना तथा प्रसारण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहीं हैं। बतौर मॉडल अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्मृति वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री हैं। जानिऐ उनके जीवन से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें-

केन्द्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी का जन्म 23 मार्च 1977 को दिल्ली में हुआ था। वह अपनी 3 बहनों में सबसे बड़ी थीं।

दिल्ली से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद स्मृति ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल किया था। बाद में वह मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभागी भी रहीं।

स्मृति ईरानी बचपन से ही राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़ गई थीं। उनके दादाजी भी संघ के स्वयंसेवक थे।

वर्ष 2001 में स्मृति ने शादीशुदा पारसी जुबिन ईरानी से शादी की। स्मृति ईरानी के बेटे का नाम जौहर है जबकि बेटी का नाम जोइश है।

ईरानी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 2003 में बतौर भाजपा के सदस्य बनकर की थी।

वर्ष 2004 में इन्हें भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव में उम्मीद्वार बनाया गया था लेकिन यह कांग्रेस के नेता और वकील कपिल सिब्बल से हार गईं।

वर्ष 2011 में स्मृति ईरानी गुजरात से राज्यसभा सदस्य के रुप में संसद पहुंची। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में ये अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में थीं।

Exit mobile version