Monday, April 27, 2026
Latest:
EntertainmentLatestमनोरंजन

जब स्मृति ईरानी ने खुद उड़ाया अपने मोटापे का मजाक, कहा- उठा ले रे बाबा

न्‍यूज डेस्‍क। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. उन्होंने अपने पति जुबिन ईरानी के साथ एक फोटो शेयर की है. इस पोस्ट के जरिए ईरानी ने खुद ही अपने मोटापे का मजाक उड़ाया है. वैसे इस पोस्ट से हमें एक बात और पता चली कि स्मृति ईरानी और उनके पति जुबिन ईरानी एक दूसरे को प्यार से ‘चिच’ कहकर बुलाते हैं.

ईरानी ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें वह और उनके पति सीढ़ियों पर बैठे हैं. इसमें वह ऊपर की ओर देखते हुए सोच रही हैं, “हे भगवान उठा ले, मुझे नहीं मेरे मोटापे को.” वहीं उनके पति सोच रहे हैं, “इसको भी उठा लोगे तो चलेगा.”

स्मृति ईरानी भी हैं Avengers Fan, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा Coolest Minister

हालांकि उनके पति जुबिन ईरानी ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि वह कभी नहीं चाहेंगे कि कोई उन्हें उठा. फिर मजाकिया लहजे में उन्होंने लिखा, “ये इतना आसान नहीं है. कोई मुझसे पूछे.”

जुबिन ईरानी ने लिखा, “जिंदगी के अपने अप्स एंड डाउन्स हैं, मैं उन्हें स्क्वाट्स कहता हूं. मैं कभी नहीं चाहूंगा कि कोई तुम्हें उठा ले, इतना आसान नहीं है. कोई मुझसे पूछे.” उन्होंने आगे लिखा, “मेरे बच्चों की मां, तुम बेहतरीन हो.” इस पर स्मृति ने उन्हें थैंक यू कहा.

वैसे यह पहला मौका नहीं है जब स्मृति ने इस तरह का मजाकिया पोस्ट इंस्टाग्राम पर किया हो. इससे पहले उन्होंने दीपिका-रणवीर की शादी के बाद एक कंकाल की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, “दीप वीर की शादी की तस्वीरों का लंबे समय तक इंतजार करने के बाद का हाल.”
इससे पहले उन्होंने पॉपुलर शो ‘खिचड़ी’ का एक GIF शेयर किया था.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply